{"_id":"6a21c23aa3d114cfde03b56b","slug":"action-taken-against-illegal-hospitals-and-pathology-labs-notices-issued-to-six-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156083-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अवैध अस्पताल व पैथोलॉजी पर कार्रवाई, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अवैध अस्पताल व पैथोलॉजी पर कार्रवाई, छह को नोटिस
विज्ञापन
खखरेरू। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल, पैथोलॉजी और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर छह संस्थानों को नोटिस जारी किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम दामपुर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक पहुंची। यहां संचालक से अभिलेख और अनुमति पत्र मांगे गए लेकिन उसने दस्तावेज प्रस्तुत करने से इन्कार कर दिया। इसी तरह अन्य संस्थानों के संचालकों ने भी अभिलेख नहीं दिखाए।
इसके बाद टीम ने एसपी लैब, अरीबा लैब, डॉ. संतोष होमियो हॉल खखरेरू, डॉ. छबिलाल, धर्मेंद्र कुल्ली तथा डॉ. जगदीश चचिडा को नोटिस जारी किया है। खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजू राव ने बताया कि अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।