फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   action

आठ मजिस्ट्रेटों की निगरानी में रोशन होगा दीपोत्सव

Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
action
फतेहपुर। त्योहारों की रौनक बाजारों पर अपना असर दिखाने लगी है। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का अनुपालन कराने के लिए आठ प्रशासनिक अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों को दायित्व सौंपे हैं। दीपोत्सव इन्हीं की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

एडीएम पप्पू गुप्ता ने सदर एसडीएम प्रमोद झा को शहर के संवेदनशील स्थल तकिया चांदशाह, पीरनपुर, मसवानी, लालाबाजार, पीलू तले और आबूनगर में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उन्हें पूरे सदर तहसील क्षेत्र पर निगरानी करनी होगी। सहयोग के लिए एसडीएम आशीष कुमार यादव भी रहेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में एसडीएम विनय गुप्ता को असोथर थानाक्षेत्र, नायब तहसीलदार सदर विकास पांडेय को थरियांव थानाक्षेत्र, तहसीलदार सदर विदुषी सिंह को गाजीपुर थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार सदर संतराज सिंह को हुसैनगंज थानाक्षेत्र, एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी को खागा तहसील क्षेत्र और एसडीएम बिंदकी प्रहलाद सिंह को बिंदकी तहसील क्षेत्र की मजिस्टे्रटी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने त्योहारों के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इन सभी अधिकारियों को किसी भी दशा में जिला नहीं छोडने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed