फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Action demands action against video makers of women giving birth outside PHC

Fatehpur News: पीएचसी के बाहर प्रसव के मामले में महिला ने की वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग

Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action demands action against video makers of women giving birth outside PHC
बकेवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने पर महिला का बरामदे में ही प्रसव हो गया था। मामला सोशल मीडिया में प्रसारित होने पर सीएमओ ने तत्काल वार्ड ब्वॉय व स्टॉफ नर्स को निलंबित और पीएचसी प्रभारी को हटा दिया था। महिला ने पीएचसी कर्मियों इलाज के लिए पैसे मांगने की बात कही। महिला ने जांच में वीडियो बनाने वाले के खिलाफ आपत्ति जताई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संजय कुमार की पत्नी अनुराधा बकेवर स्थित सब्जी मंडी के पास किराए में रहती है। वह प्रसव पीड़ा पर आठ जुलाई रात को बकेवर पीएचसी पहुंचीं। महिला ने बताया कि अस्पताल का गेट बंद था और कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। उसने सुबह लगभग 5 बजे अस्पताल के गेट के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को पहुंची जांच टीम को पीड़िता ने बताया कि बच्चा होने के दो घंटे बाद अस्पताल स्टाफ पहुंचा। उसके बाद अस्पताल खोला गया और उसे बेड पर लिटाया गया। इसके बाद महिला से दो हजार रुपये की मांग की गई और इलाज शुरू करने के लिए एक हजार रुपये मोबाइल पेमेंट के जरिए मंगवाए गए। महिला ने पति को फोन कर सफाईकर्मी के मोबाइल से पैसे डलवाए। प्रसव की यह घटना किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर वायरल कर दी। इस पर पीड़िता ने आपत्ति जताई और वीडियो बनाने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वीडियो ने उनकी निजता का उल्लंघन किया है और इसे गलत तरीके से प्रसारित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन से जांच की जिम्मेदारी एसडीएम बिंदकी दुर्गेश यादव को सौंपी गई। एसडीएम की टीम में अजय कुमार, अजित वर्मा और मनोज बकेवर पीएचसी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। टीम ने पीड़िता से बयान लिया। एसडीएम दुर्गेश यादव ने बताया कि पीड़िता से अब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। उसके पति से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो बनाने वाले और दोषी स्टाफ पर भी कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed