फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   acident

अर्थ वायर की चपेट में आने से वृद्घा की मौत

Sat, 27 Jul 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
acident
अमौली (फतेहपुर)। बारिश में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाबुझा कर ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी रामसजीवन निषाद पत्नी दुर्जी देवी (70) के साथ गांव के बाहर नए मकान में रहते हैं। उनके दरवाजे पर बिजली का पोल लगा है। खंभे से सटाकर लकड़ियों का ढेर लगा था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश के दौरान पोल में करंट उतरा था, तभी वृद्धा लकड़ियां उठाने पहुंची थी। लकड़ियां उठाते समय वृद्ध खंभे की चपेट में आकर तड़फने लगी। घटना देखकर रामसजीवन ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने
विज्ञापन

किसी तरह डंडे के सहारे वृद्घा को छुड़ाया, लेकिन देर हो चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हंगामा चालू किया। बिजली विभाग पर खंभे का अर्थ वायर खुला रखने की वजह से मौत का आरोप लगाया। एसओ राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझा बुुझाकर शांत किया। दुर्जी का बड़ा बेटा हरीशंकर गांव में खेती करता है। छोटा बेटा हरिनारायण सूूरत में नौकरी करता है। एसओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed