फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused wanted for announcing a reward for the murder of a former minister arrested in Haryana.

Fatehpur News: पूर्व मंत्री की हत्या के लिए इनाम की घोषणा का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted for announcing a reward for the murder of a former minister arrested in Haryana.
फोटो-34-आरोपी धर्मवीर सिंह। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को गोली मारने वाले को इनाम देने की घोषणा करने वाले आरोपी को हथगाम पुलिस ने रविवार को हरियाणा प्रांत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिठौरा गांव निवासी धर्मवीर सिंह को नरनौल जिले के निजामपुर से पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपी धर्मवीर ने फेसबुक अकाउंट पर भाजपा के पूर्व मंत्री को गोली से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने गोली मारने वाले को फॉर्च्यूनर कार, 50 लाख रुपये और 10 बीघा खेत इनाम में देने की पोस्ट वायरल की थी। हथगाम मंडल प्रभारी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव के रास्ते व नाली विवाद, प्रधान द्वारा विकास कार्य न करने और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से आक्रोशित होकर उसने यह पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को एसडीएम कोर्ट खागा में पेश किए गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

फोटो-34-आरोपी धर्मवीर सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-34-आरोपी धर्मवीर सिंह। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed