फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of rape committed suicide by hanging

दुष्कर्म आरोपी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape committed suicide by hanging
फतेहपुर। जहानाबाद थाने के जाफरगंज सिठर्रा गांव में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर लटके मिले दुष्कर्म आरोपी के शव का दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम में पैनल ने फांसी से मौत होने की पुष्टि की है। बुधवार को चोट के निशान देख पोस्टमार्टम रोक दिया गया था।
विज्ञापन

जाफरगंज सिठर्रा गांव निवासी गजराज का बेटा सुनील उर्फ कंपनी (25) प्रयागराज में मजदूरी करता था। एक साल पहले सुनील पर एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनील प्रयागराज से मुकदमे की पेशी में मंगलवार को यहां आया था। बुधवार को युवक का गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर गमछे से फंदे पर शव लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में डॉक्टर पंकज गुप्ता ने शव के पैरों के रंग की भिन्नता देखकर सीएमओ को पोस्टमार्टम कराने के लिए पैनल गठित करने की लिखा पढ़ी की थी। गुरुवार को डा. पंकज गुप्ता और डा. अब्दुल हक के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में गर्दन की नस टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई। शरीर अन्य किसी तरह की कोई चोट होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed