फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of fraudulently transferring land

Fatehpur News: धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently transferring land
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी राजू पुत्र जगदेव ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उसके गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसकी जमीन को बैनामा करा लिया है। इसके पूर्व उसे ऋण पर ट्रैक्टर दिलाया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपी व डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में राजू ने बताया कि वह अनपढ़ है। उसके गांव के एक व्यक्ति ने 17 अक्टूबर को उसे ट्रैक्टर दिलाने के लिए एजेंसी ले गया, वहां पर 50 हजार रुपये जमा कराकर उसके नाम ट्रैक्टर दिला दिया। इसके बाद 24 अक्टूबर को गांव का वही व्यक्ति और उसके साथ अन्य लोग उसे यह कहकर फतेहपुर लाए कि वह उसके ट्रैक्टर ऋण पर गारंटर बनेंगे। पुरानी तहसील में ले जाकर सादे कागजों में अंगूठा लगवा लिया और आधार के साथ ही फोटो भी ले ली। कूट रचित दस्तावेज तैयार करते हुए किसी अधिकारी के समक्ष पेश किया। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन उसने ट्रैक्टर के कागजात मांगे तो गांव के व्यक्ति ने आनाकानी की। शक होने पर उसने उसी कार्यालय जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उसकी जमीन का बैनामा किसी महिला के नाम पर कराया गया है। गांव के ही लोग उसमें गवाह बने हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे अभद्रता की गई। पीड़ित के मुताबिक जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। राजू ने मामले की जांच कराने और उसकी जमीन उसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed