फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of demanding extortion money by sending obscene messages

Fatehpur News: अश्लील संदेश भेज रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion money by sending obscene messages
खागा।अश्लील संदेश भेजकर वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। खखरेरू थाना क्षेत्र के के वार्ड संख्या-14 विजय नगर निवासी मोहम्मद शाहरुख का आरोप है कि किसी महिला के नाम से फेसबुक आईडी से उसे अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं। बाद में इन संदेशों को वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की गई। कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पेज पर उसके संबंध में एक पोस्ट साझा कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


--
दिल्ली में गुनीर के युवक की मौत
चौडगरा। कल्यानपुर थाना गुनीर क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी 24 वर्षीय जयसिंह दो वर्ष से दिल्ली स्थित रेडीमेड गोदाम में पैकिंग का काम करते थे। बडे़ भाई गोकरन के अनुसार, 21 जून को जय सिंह दिल्ली से घर आए थे। 3 जुलाई को दिल्ली काम पर लौटे थे। जहां मंगलवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद पेट में तेज दर्द हुआ और सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम शव गांव पहुंचा। बेटे की मौत से मां गंगा देवी व पिता रामसजीवन और परिवार का हाल बेहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन

--------

नहर पुलिया की रेलिंग तोड़कर लटका ट्रैक्टर
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर के पास नहर पुलिया की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर लटक गया। हादसे में नाबालिग चालक किसी तरह से बचा। गांव निवासी चालक आशीष ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई को गया था। खेत पर ट्रैक्टर में चाबी लगाकर खड़ा था। इसी दौरान नाबालिग चालक ट्रैक्टर लेकर चल पड़ा, जिससे हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed