{"_id":"6af9ec80e8f58ba56d034c36","slug":"accused-in-four-month-old-robbery-case-arrested-rs-250-recovered-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-166452-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार माह पुरानी लूट का आरोपी गिरफ्तार, 250 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार माह पुरानी लूट का आरोपी गिरफ्तार, 250 रुपये बरामद
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने करीब चार माह पहले नहर की पटरी पर चाचा-भतीजे से हुई लूट के मामले में गिरफ्त से दूर आरोपी असगर अली उर्फ अरमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्यानपुर थाने के चंदनपुर निवासी है।
पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम में से 250 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में दो अन्य साथियों के शामिल होने और लूटे गए मोबाइल फोन बेचने के लिए दिए जाने की बात स्वीकार की है। उसके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
चार जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गूंझी गांव निवासी कृष्ण पाल अपने पारिवारिक चाचा दिग्विजय सिंह के साथ कानपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। चंदनपुर गांव के पास नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दो मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान लूट लिया था। पर्स में करीब 900 रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पांच एटीएम कार्ड रखे थे। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।