फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused arrested for robbing woman and stealing goats

Fatehpur News: महिला से लूट और बकरियां चोरी में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing woman and stealing goats
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट और बकरी चोरी के मामले में आरोपी धीरज सोनकर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 21,450 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मलवां थाना क्षेत्र के कुवंरपुर गांव निवासी धीरज सोनकर ने एक मई को साथी के साथ शहर में एक दुकानदार और उसके पुत्र को बातों में उलझाया। इसके बाद पानी लेने भेजकर दुकान में रखी गुल्लक से 10 हजार रुपये और दरवाजे पर बंधी तीन बकरियां चोरी कर लीं। दोनों आरोपी बकरियों को कार में लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

इसी तरह सात सितंबर को एक महिला पुत्री से मिलने जा रही थी। हाईवे पर गड़रियनपुरवा मोड़ के पास सफेद रंग की कार सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया और भाग निकले। पूछताछ में धीरज ने पुलिस को बताया कि उसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मंगलसूत्र लूटने के बाद उसे राह चलते एक युवक को 20 हजार रुपये में बेच दिया था और रकम का बंटवारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बकरी चोरी की वारदात भी स्वीकार की। उसने बताया कि साथी के साथ चोरी की गई बकरियों को 10 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी कानपुर क्षेत्र में भी लूट और बकरा चोरी की घटनाएं कर चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed