{"_id":"68d04f922c2646e0ef00d5c7","slug":"accused-arrested-for-making-obscene-video-of-teacher-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-141176-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-35-दीपक तिवारी। स्रोत परिजन
फतेहपुर। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर निजी स्कूल की शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती निजी स्कूल में पढ़ाती है। परिजन ने बताया कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर मसवानी अयोध्या कुटी निवासी दीपक तिवारी ने बेटी को झांसे में फंसा लिया। शिक्षिका को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर अश्लील हरकत का वीडियो बनाया था।
वीडियो के जरिये शिक्षिका को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने दीपक समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी दीपक को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर भूमि बेचने का आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर भूमि बेचने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती कलां गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता के लापता भाई की भूमि ललौली थाना क्षेत्र के दूलापुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी थी। राधधेश्याम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी देवेंद्र को गांव दुलापुर से गिरफ्तार किया गया है।