फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused arrested for cheating in the name of providing job at airport

Fatehpur News: एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of providing job at airport
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले आगरा के पिड़ौरा थाना क्षेत्र के स्याहीपुर निवासी रामनरेश निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को इंडिगो एयरलाइंस का अधिकारी बताकर फॉर्म और अन्य शुल्क के नाम पर रुपये लेता था।
विज्ञापन

प्रयागराज के अरई निवासी दीपांजल शुक्ला और जयपुर के विद्याधर नगर निवासी यश शर्मा ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर क्यूआर कोड के जरिये 22,850 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान जिस मोबाइल नंबर से ठगी की गई थी उसकी लोकेशन किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में मिली। पुलिस टीम गांव पहुंची और नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर खेत में बने मचान के पास बैठे एक युवक के मोबाइल पर घंटी बजने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रामनरेश निषाद (27) निवासी स्याहीपुर थाना पिड़ौरा जनपद आगरा बताया। मोबाइल की आईएमईआई जांच में नंबर साइबर शिकायत से मेल खा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

नियुक्तिपत्र जारी कर करते थे ठगी
आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर नौकरी के विज्ञापन डालकर लोगों को नजदीकी एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। संपर्क करने वाले लोगों को वह मोबाइल पर नियुक्तिपत्र भेजता और फिर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराने के नाम पर ठगी करता था। आमतौर पर 2,000 से 8,000 रुपये तक की छोटी रकम कई बार लेकर कुल 50 से 60 हजार रुपये तक की ठगी कर मोबाइल बंद कर देता था।


अभी तक मास्टरमाइंड पकड़ से दूर
पुलिस के अनुसार देशभर के एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इस गिरोह के लोग एडमिट कार्ड, जॉइनिंग लेटर और पे स्लिप तक तैयार कर भेजते हैं। रामनरेश जैसे कई एजेंट मास्टरमाइंड के संपर्क में रहकर काम करते हैं और बदले में कमीशन पाते हैं। अभी तक मास्टरमाइंड पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed