फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of usurping 29 bighas of land and a house by presenting forged records.

Fatehpur News: फर्जी रिकॉर्ड दिखाकर 29 बीघे जमीन और घर हड़पने का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accusation of usurping 29 bighas of land and a house by presenting forged records.
फतेहपुर। महाराष्ट्र में रह रहे भाइयों का कोई वंशज न होने का रिकॉर्ड में फर्जी उल्लेख कर परिवार के लोगों पर 29 बीघा जमीन और घर हड़पने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर हुसैनगंज पुलिस ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मवई गनेशपुर निवासी प्रदीप साहू परिवार समेत महाराष्ट्र के नागपुर स्थित पुण्यधाम मंदिर न्यू ओम नगर में रहते हैं। उन्होंने रामशंकर, विजय शंकर, दयाशंकर, मुन्नीलाल, मुन्नालाल उर्फ शारदा प्रसाद और चंद्रवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप के पिता भगवानदीन और चाचा रामकिशुन वर्ष 1905 में रोजगार के लिए महाराष्ट्र चले गए थे। पिता की 1978 और चाचा की 1969 में मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार के ही जगतपाल और मेड़ीलाल की नीयत जमीन पर खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने भगवानदीन और रामकिशुन का कोई वंशज न होने का रिकॉर्ड में उल्लेख कर जमीन और मकान की वरासत अपने नाम करा ली। मार्च 2025 में गांव लौटने पर प्रदीप को धोखाधड़ी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed