{"_id":"6ab4214302535881530ddcf6","slug":"accusation-of-entering-into-marriage-while-concealing-husbands-illness-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163100-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति की बीमारी छिपाकर निकाह करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति की बीमारी छिपाकर निकाह करने का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। एक महिला ने पति की शारीरिक कमजोरी और बीमारी छिपाकर निकाह कराने तथा दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को उसके पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका निकाह चार नवंबर 2025 को बांदा जिले के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद उसे पति की शारीरिक कमजोरी और अंदरूनी बीमारी का पता चला। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने यह बात छिपाई थी। पति समेत सास, ननद, जेठ और जेठानी ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज कर पीटा गया। महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। वह करीब दस माह से मायके में रह रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।