फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accountant dies due to collision with van

Fatehpur News: वैन की टक्कर से लेखपाल की मौत

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accountant dies due to collision with van
बिंदकी। प्रशिक्षण से लौट रहे बाइक सवार लेखपाल को तेज रफ्तार वैन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी अमित उत्तम (30) लेखपाल थे। लेखपाल बिंदकी तहसील क्षेत्र के घोरहा, गंधर्पी क्षेत्र में तैनात थे। वह शहर से गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद घर लौट रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास चौडगरा की ओर जा रही वैन से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा वैन चालक के अचानक गलत साइड में आने से बताया जा रहा है। हादसे की खबर पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार अचलेश सिंह सीएचसी पहुंचे। लेखपाल के दो भाई प्रदीप, सुरेंद्र और तीन बहन सोनी, मोनी, रानी हैं। भाई बहन में वह सबसे छोटा था। वह बहन सोनी के घर बकेवर थाने के मंझिलेगांव में रहता था। वैन एक स्कूल में अटैच बताई जा रही है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया वैन पकड़ी गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed