फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,up news,fatehpur news,fatehpur

दीवार ढहने में दो बच्चियों की दबकर मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
accident,up news,fatehpur news,fatehpur
प्रांसी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली के करैहा गांव में बुधवार शाम शौखीलाल निषाद के मकान की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। बाहर खेल रही शौखीलाल की पुत्री प्रांशी (5) और कमलेश निषाद की पुत्री नैना (6 ) की मलबे में दबने से मौत हो गई। नैना रिश्ते में प्रांशी की बुआ लगती थी।
विज्ञापन

प्रांशी की मां रामदेवी हादसे से बदहवास दिखी। उसने बताया कि पति शौखीलाल बड़ौदरा में मजदूरी करते हैं। उसका एक बेटा गोलू (7) और दूसरी बेटी लक्ष्मी (9) है। प्रांशी सबसे छोटी बेटी थी।
विज्ञापन

उधर, नैना के पिता कमलेश भट्ठा मजदूर हैं। कमलेश ने बताया कि हादसे के समय घर के अंदर थे। बेटी बाहर खेल रही थी। ग्रामीणों का शोर सुनकर बाहर आए। उन्हें पहले लगा कि बेटी कहीं और होगी। उसके सामने मिट्टी हटाई गई तो शव बेटी का निकला। उसका कलेजा ही फट गया। नैना की मां ऊषा देवी, भाई दीपांशु (12), बहनों निशा देवी (10), नंदनी (8), काजल(5), अनामिका (3) का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी विद्यालय में नैना कक्षा एक की छात्रा थी। वहीं प्रांशी आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती थी। मौके प्रभारी अपर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार विकास पांडेय और ललौली थानाध्यक्ष आलोक पांडेय पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि परिवार को आर्थिक सहायता का लाभ दिलाया जाएगा।

नैना की फाइल फोटो। संवाद

नैना की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

बच्चियों की मौत के बाद गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद

बच्चियों की मौत के बाद गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

मौके पर जांच करते प्रभारी एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विकास पांडेय एवं सीओ अनिल कुमा?

मौके पर जांच करते प्रभारी एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विकास पांडेय एवं सीओ अनिल कुमा?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed