{"_id":"602c0c638ebc3ee92a06fe93","slug":"accident-three-died-including-fathepur-news-anganbadi-supervisor-fatehpur-news-knp6122815135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर समेत तीन की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार भिटौरा ब्लाक की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ऊषा देवी (52) मंगलवार शाम को शहर आने के लिए करीब साढ़े चार बजे वाहन के इंतजार में रोड पर खड़ी थी।
इस दौरान ब्लाक से पंचायत सचिव अक्षय कुमार बाइक से निकले। वह सचिव के साथ शहर आने के लिए बाइक में बैठ गई।
भिटौरा रोड पर सलेमाबाद गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में सचिव ने अचानक बाइक में ब्रेक लगा दी।
इस पर सुपरवाइजर बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। हादसा देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। गंभीर हालत में सुपरवाइजर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका ऊषा देवी मूल रूप से सुल्तानपुर जिले की रहने वाले कंचन सिंह की पत्नी थी। वह शहर में किराये पर रहती थी।
भिटौरा ब्लॉक स्थित कार्यालय में कई साल से कार्यरत थी। हादसे की खबर उनके कार्यालय के लोग मार्च्युरी हाउस पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
थाना प्रभारी सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार मनोज (52) साइकिल से सोमवार रात खेत से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
पतारी मोड़ पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। उनके बेटे आशीष की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एक अन्य घटना में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नरौली खुर्द गांव निवासी आरिफ किसी काम से पत्नी शाहीन (25) को लेकर शहर आए थे।
वह सोमवार रात घर लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र पश्चिमी हाईवे पर ब्रेकर में बाइक उछलने शाहीन रोड पर गिर गई। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल से शव अंतिम संस्कार को घर ले गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
ट्रैक्टर व कार भिड़ी
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और कार भिड़ गई। हादसे में कार सवार राजकुमार और उनका भांजा शुभम घायल हुए। कार सवार ललौली थाने के जिंदपुर के रहने वाले हैं। वह बहुआ से घर जा रहे थे। (संवाद)