{"_id":"6261b01626fb622e0274207d","slug":"accident-police-driver-fatehpur-news-knp6925331126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश की चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश की चालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बरातियों को लेकर जा रही स्कूली बस और ट्रैक्टर भिड़ंत में चार की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू की है।
दूल्हे के भाई अनुज कुमार ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। वाहनों के टेक्निकल मुआयने के लिए टीम को सूचना दी गई है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर और कौशांबी के कमालपुर से बारातियों को लेकर आ रही स्कूली बस में सीधी भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में कौशांबी के चार लोगों की मौत हो गई। करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। शासन के निर्देश पर प्रयागराज आरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने जांच की। बस का फिटनेस और बीमा नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के अफोई गांव के वलीद अहमद का है। वलीद अहमद से चालक के बारे में पूछताछ की जाएगी।
ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। बस चालक गुड्डू कानपुर में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार के बाद उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।