{"_id":"6023ea288ebc3ee92f19efb7","slug":"accident-pipa-pul-fathepur-news-chakkar-plates-random-fatehpur-news-knp610974468","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल आउटर में लगी बेतरतीब चकर प्लेटें .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल आउटर में लगी बेतरतीब चकर प्लेटें .
विज्ञापन
किशनपुर पीपा पुल आउटर पर उभरी पड़ी चकर प्लेट
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। कस्बा किशनपुर-दांदो घाट के बीच बने पीपा पुल के आउटर में लगी चकर प्लेटों से कभी भी हादसा हो सकता है। इन प्लेटों को रास्ते में डालकर छोड़ दिया गया है। वह बेतरतीब ढंग से उभरी हुई हैं।
पीपा पुल से पहले लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर रेत पर चकर प्लेटें लगाई है। इन प्लेटों का काम वाहन के पहियों को रेत में धंसने से बचाना हैं।
वाहन इन चकर प्लेटों के ऊपर से होकर आसानी से पुल पर पहुंचते है। मौजूदा समय में किशनपुर की ओर रेत में पड़ी चकर प्लेटें बेतरतीब हो गई हैं।
ये रेत में धंसने की बजाए बाहर उभरी हुई हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन चालक इनसे टकराकर या इसमें उलझकर गिर सकते है। धारदार प्लेटें किसी के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।
इतना ही नहीं वाहनों के टायर भी फटने का खतरा हो सकता है। जेई उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वाहनों के आवागमन से प्लेटें खिसकती है। अगर वह बाहर उभरी हुई हैं तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।