{"_id":"6317a3f4e430dc1b8b14e188","slug":"accident-fatehpur-news-knp7167591129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 07 Sep 2022 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में बाइकों की भिड़ंत में घायल अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी कालोनी निवासी मलखान सिंह (53) अधिवक्ता थे। वह रविवार को बाइक से बाजार आए थे। घर जाते समय रानी कालोनी मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मंगलवार सुबह कानपुर रेफर किया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता के निधन से वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन