फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Student died after being hit by train

Fatehpur: मंदिर से लौट रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Student died after being hit by train
सोनम सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग में मंदिर से पूजा के बाद घर लौट रही बीए की छात्रा की रेलवे ट्रैक पार करते समय रविवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी राजकुमार सिंह उर्फ कल्लू की बेटी सोनम सिंह (19) गोधनदेव बाबा शिवमंदिर में पूजा करने आई थी। घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन के इंजन में फंसकर सोनम आधा किलोमीटर तक घिसटती चली गई। छात्रा को फंसा देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और सूचना बिंदकी स्टेशन मास्टर को दी। गैंगमैन बंसलाल ने सोनम के शव को इंजन से बाहर निकाला। धान की रोपाई कर रही महिलाओं ने घटना देख फोन से परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के मुताबिक डाउन लाइन पर मालगाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। तभी सोनम गाड़ी की चपेट में आ गई। मृतका सोनम सिंह जेडी सिंह महाविद्यालय दुर्गागंज में बीए फाइनल की छात्रा थी।

बेटी की मौत से माता मंजू, छोटे भाई विकास उर्फ लालू का रो-रो कर हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनम की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। पिता राजकुमार के पैर तो सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं मां मंजू बदहवास होकर चीख पड़ी, कहां चली गई लाडो, वह तो मंदिर के लिए घर से निकली थी।

आसपास की महिलाओं ने मंजू को बड़ी मुश्किल से संभाला। ग्रामीणों ने बताया कि मंजू प़ढ़ने में काफी तेज थी। मंजू का छोटा भाई विकास भी बार-बार दीदी का नाम लेकर चीख रहा था। परिजनों की हालत देख पड़ोस की महिलाएं भी अपने आंसू रोक न पाईं।

गोधरौली गांव के दक्षिण रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर गोधन देव बाबा का आश्रम है। शिव मंदिर में सावन माह में श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रतिदिन आते-जाते हैं। रेलवे फाटक बंद होने पर अंडरपास से ही आवाजाही होती है। बारिश से अंडरपास में पानी भरा है। इसी वजह से श्रद्धालु पुराने बंद फाटक के पास से ट्रैक पार कर आते-जाते हैं। अंडरपास में पानी भरा नहीं होता तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed