फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shepherd died due to lightning in Fatehpur, there was uproar in the family

Fatehpur News: बिजली गिरने से भेड़ चरा रहे पशुपालक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

Fri, 29 Jul 2022 12:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

विजयीपुर थाना क्षेत्र में भेड़ चराने गए 42 वर्षीय अधेड़ भेड़ पालक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस की जानकारी दी।

विज्ञापन
Shepherd died due to lightning in Fatehpur, there was uproar in the family
आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के विजयीपुर में भेड़ चरा रहे एक पशुपालक पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोशनपुर मजरे बरार निवासी रामराज पाल (42) गुरुवार को भेड़ों को लेकर गांव किनारे खाली पड़े मैदान में चरा रहा था। 

विज्ञापन

दो बजे अचानक बारिश होने लगी तो वह सुरक्षित स्थान के लिए जाने लगा। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने रामराज को मृत देखा तो उसके घर में सूचना दी।  रामराज के पुत्र नीरज, पंकज व अंबुज व पुत्री सावित्री और पत्नी गीता देवी बिलखते हुए वहां पहुंचे। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि पुत्र की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले भेड़ पालक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली से महिलाएं झुलसी
वहीं, विजयीपुर में ही किशनपुर थाना क्षेत्र के मददअलीपुर मजरे रामपुर की आठ महिलाएं एक खेत में धान लगा रही थी। इस दौरान बिजली की चपेट में आने से पुष्पा देवी पत्नी संतोष, केशकली पत्नी देवकरन झुलस गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। अन्य महिलाएं मामूली रूप से झुलस, जो अपने घर चली गई।

करंट लगने से पूर्व प्रधान का निधन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव निवासी व पूर्व प्रधान राजाराम (60) गुरुवार की सुबह घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed