फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

ट्रक ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को कुचला, मौत

Tue, 24 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे मार्ग पर दसवां मील के पास ट्रक ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन रौंद दिया। वह बहुआ पीएचसी में कार्यरत थे। घर लौटते समय सोमवार की शाम हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटा। पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर एक दुकान में बंद किया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में खोजवापुर निवासी गया प्रसाद के बेटे शिवसिंह (35) शहर के शांतीनगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहते थे। बहुआ पीएचसी में लैब टेक्नीशियन थे। सोमवार को शाम चार बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से हेलमेट लगाकर घर लौट रहे थे। दसवां मील के पास फतेहपुर की तरफ से
विज्ञापन

जा रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक सड़क किनारे स्थित अमरनाथ शुक्ला की दीवार को तोड़ता हुआ उनके घर के परिसर में जा घुसा। बाइक और हेलमेट दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना होते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए और चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से भीड़ के कब्जे से चालक को मुक्त कराया। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर चालक को एक दुकान में बंद कर पुलिस ने बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर दूसरे वाहन चालकों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने वाहन दूर ही खड़े कर दिए। चार बजे हुए घटना से बाद साढ़े पांच बजे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे जाम की सूचना ललौली के साथ गाजीपुर, बिंदकी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टण के लिए भेजा।

उधर, घटना के बाद टेक्नीशियन की पत्नी निशा देवी और मां केशमती का रो-रोकर हाल बेहाल है। टेक्नीनिशयन की इकलौती बेटी हैप्पी (2) का पहली जनवरी को बर्थ डे है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक शाह निवासी संदीप वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। उसके नशे में होने की वजह से डाक्टरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed