{"_id":"5db9e0868ebc3e015d44e472","slug":"accident-fatehpur-news-knp522744658","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व डंपर में सीधी भिड़ंत, डंपर चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व डंपर में सीधी भिड़ंत, डंपर चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। कस्बा ललौली में बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम लगभग सात बजे तेज रफ्तार ट्रक व गिट्टी लदे डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। डंपर चालक को गैस कटर से केबिन काटने के बाद बाहर निकाला जा सका। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।
डंपर कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक बिंदकी से बांदा की ओर जा रहा था। ललौली कस्बे में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गए। डंपर चालक महेश(35) पुत्र बदलू (निवासी भदरस गांव थाना घाटमपुर जिला कानपुर) केबिन में ही फंस गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गैस कटर से केबिन
कटवाकर व जेसीबी मशीन से डंपर की केबिन को फैलाकर किसी तरह से बाहर निकाला गया। घायल चालक को एंबुलेंस में लादकर बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सदर रेफर किया गया। चालक का
विज्ञापन
दाहिना पैर केबिन में फंसने की वजह से टूट गया। महेेश को निकालने में पुलिस व ग्रामीणों को करीब डेढ़ घंटे लगे। तब तक बांदा-कानपुर राज्यमार्ग पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। आवागमन सुचारु होने में करीब डेढ़ घंटे लगे।