{"_id":"5d0bdca78ebc3e60c372d59a","slug":"accident-fatehpur-news-knp497028946","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हैलट से लाएगी घायलों व मरने वालों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हैलट से लाएगी घायलों व मरने वालों की सूची
विज्ञापन
फतेहपुर हादसे के दूसरे दिन जहानाबाद मार्ग पर घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस को देखते राहगीर
- फोटो : FATEHPUR
अमौली (फतेहपुर)। अरे, भगवान इस बस का कोई भी नहीं बचा होगा, कम से कम बीस से 25 लोग मरे होंगे। यह कथन मार्ग पर गुजरने वाले राहगीरों का पूरे दिन रहा है। भीषण हादसे में परखचे उड़ी बस को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग गुरुवार को पहुंचे। बाइक, साइकिल, पैदल आन-जाने वाले लोगों के कदम भी कौंह मोड़ के इस मार्ग पर रुक जाते रहे।
थाना पुलिस ने भिड़े वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट बैठाई है। जिससे वाहनों से किसी तरह छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस के सामने ही इलाके के दो व्यक्ति पहुंचे। वह ट्रक का चेचिस नंबर उतारने लगे। पुलिस ने पहले रोका बाद में उतारने दिया। चेचिस नंबर उतारने वाले स्थानीय लोग और ट्रक मालिक के इशारे पर आने की चर्चा रही। यह भी लोग चर्चा करते रहे कि ट्रक के कागजात पहले से दुरुस्त न रहे होंगे। इसी वजह चेचिस नंबर लेकर खेल होगा। दूसरी ओर एसओ राजीव सिंह ने बताया कि ट्रक का चेचिस नंबर उतारने के लिए एआरटीओ ने दो लोगों को भेजा था।
हादसे से अमौली सीएचसी की खुली हकीकत
अमौली ब्लाक की सीएचसी की हकीकत हादसे में खुल गई। यहां ब्लड बैंक, एक्सरे मशीन नहीं है। एक्सरे टेक्नीशियन और सहायक की पोस्टिंग है। जिनका बिना मशीन कोई काम नहीं है। यहां से मरीजों को ज्यादातर रेफर कर दिया जाता है। लैब टेक्नीशियन का तीन साल से पद खाली है। हफ्ते में तीन दिन के लिए जहानाबाद पीएचसी से टेक्नीशियन तीन दिन के लिए आते हैं। सर्जन की तैनाती नहीं है। ओटी में नसबंदी के केस बिंदकी सीएचसी से डाक्टर बुलाकर करते हैं। सीएचसी के अधीक्षक डा. अनिल वर्मा , फिजीशिएन डा. पुष्कर कटियार, डा. विनोद कुमार तैनात हैं। दो होम्योपैथी डा. प्रमोद गुप्ता, डा. अर्चना सिंह है। एक वार्ड ब्वॉय जागेश्वर एक, एक स्वीपर की तैनाती है। डीएम व एसपी का बुधवार घटना के समय सीएचसी का हालात देखकर पारा चढ़ गया था। सीएचसी में गंदगी रहती है। सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने बताया कि तीन साल पहले सीएचसी तैयार हुई है। हादसे की सूचना पर 12 डाक्टरों की टीम लगाकर सीएचसी स्तर पर ही सब कुछ निपटाया गया।
विज्ञापन
बाराबंकी जिले का निकला ट्रक, मृतक चालक पर रिपोर्ट
फतेहपुर। ट्रक व बस की भिड़ंत में घायल और मरने वालों की छानबीन लगभग पूरी हो चुकी है। एहतियात के तौर कहीं कोई गलती से छूट न जाए इसके लिए पुलिस शुक्रवार को कानपुर जाएगी। पुलिस की जांच में ट्रक बाराबंकी का निकला है। ट्रक मालिक घनश्याम हैं। पुलिस ने ट्रक मालिक से बातचीत की। जिसमें ट्रक नंबर सही होने की तस्दीक हुई। बस चालक रामसजीवन के दादा शिवलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक चालक के लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू की गई है।