{"_id":"6272711b9425f072320e9cbc","slug":"accident-bike-maut-fatehpur-news-knp694775469","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
विकास पाल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक की बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसा मंगलवार की रात जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। दोनों घायलों को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है।
कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के ईटर्रा निवासी कामता (55) अपने बेटे विजय (27) और पड़ोसी विकास पाल (19) पुत्र कालीचरण के साथ बाइक से चांदपुर थानांतर्गत सरहन गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अमौली मार्ग पर थाना जहानाबाद के अंतर्गत सराय धर्मपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर तीनों को कानपुर हैलट रेफर किया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान विकास पाल की मौत हो गई। मृतक के चाचा मूलचंद्र ने बताया कि विकास इंटर का छात्र था और बाइक से पड़ोसी पिता-पुत्र के साथ निकला था। वह हेलमेट लगाए था। मृतक का एक भाई सुभाष है। हादसे की खबर से विकास की मां गुलाबी देवी बदहवास हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।