{"_id":"5f971abf8ebc3e7502493a60","slug":"accidant-fatehpur-news-knp590685979","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवे पर दो ट्रेलर की भिड़ंत के बाद हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवे पर दो ट्रेलर की भिड़ंत के बाद हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
खागा में हादसे के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर पुकराज को निकालते लोग
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रेलर खागा पूर्वी बाईपास पर गलत दिशा में पहुंच गया, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसा सुजरही उपकेंद्र के सामने हुआ। हादसे में एक ट्रेलर चालक के पैर टूट गए। जबकि गलत दिशा से आए ट्रेलर के चालक व खलासी को चोट लगी है। हादसे के बाद एक घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
राजस्थान के जोधपुर निवासी पुकराज(40) पुत्र घेवाराम, खलासी महेंद्र (34) के साथ ट्रेलर में स्टील चादर लेकर कोलकाता से जयपुर जा रहे थे। खागा के सुजरही उपकेंद्र के सामने वन-वे पर पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में ट्रेलर आ गया। दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। पुकराज गाड़ी के केबिन में फंस गया और उसके पैर टूट गए।
दूसरे ट्रेलर का चालक नीरज (43) पुत्र मंगल सिंह निवासी चरौरा, बुलंदशहर व खलासी इम्तियाज (30) पुत्र जमील निवासी बिबियाना, बुलंदशहर भी गाड़ी के केबिन में फंसकर चोटिल हो गए। ये हरिद्वार से कोलकाता जा रहे थे। वनवे पर हादसा होने से हाइवे पर जाम लग गया। घायल पुकराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रेन बुलाकर गाड़ियों को हटाया गया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि यातायात बहाल करा दिया गया है।