{"_id":"651c6313e01758f58b062ee4","slug":"absconding-accused-in-teacher-murder-case-surrenders-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-4770-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने सरेंडर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने सरेंडर किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में नितेंद्र पासवान उर्फ नीतू हत्याकांड में फरार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी महेश पासवान का 25 वर्षीय पुत्र नीतेंद्र पासवान उर्फ नीतू अपने मामा रामआसरे के घर राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में रहता था। वह विमला देवी इंटर कॉलेज में पढ़ाता था। वह 27 सितंबर की शाम काॅलेज की लाइट जलाकर बाइक से घर लौट रहा था। स्कूल गेट पर गांव के सगे भाई योगेंद्र और जितेंद्र ने कुल्हाड़ी से नितेंद्र पर हमला किया था। हमले से नितेंद्र की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार किया था। वहीं, जितेंद्र की तलाश में जुटी थी। आरोपी जितेंद्र ने कोर्ट में आत्मसर्मपण किया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पुलिस के दबाव में आरोपी ने सरेंडर किया है।