फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Absconding accused files advance bail in Sariakand

Fatehpur News: सरियाकांड में फरार आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका डाली

Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused files advance bail in Sariakand
फतेहपुर। हाईवे पर चोरी से सरिया खरीदने बेचने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में डाली है। याचिका दाखिल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रहे प्रेम गौतम ने थरियांव थानांतर्गत हाईवे पर संचालित अवैध सरिया फरोख्त कारोबार के ठिकाने पर छापा मारा था। भारी मात्रा में ट्रक, ट्रेलर चालकों से बेची गई सरिया बरामद की थी। आईजी के आदेश पर तत्कालीन रणजीत बहादुर सिंह समेत कई पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था। मामले में कौशांबी जिला अझुहा का पुक्की पासी उर्फ मुनकुल फरार चल रहा है। उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। मामले में झारखंड प्रांत चतरा निवासी भरत शाह, छोट्टन यादव, नीलेश, विनोद रैदास, थरियांव भारतपुर का गोदाम मालिक शोभित रैदास, खागा का सूरज मौर्य पकड़े गए थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में कई बार दबिश दी जा चुकी है। पुलिस के दबाव में आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed