फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Abha app system fails at district hospital, patients still queue up

Fatehpur News: जिला अस्पताल में आभा एप की व्यवस्था फेल, मरीज अभी भी कतारों में

Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Abha app system fails at district hospital, patients still queue up
फोटो-11-महिला अस्पताल पर्चा काउंटर के बाहर आभा ऐप काउंटर पर ऑनलाइन टोकन देते कर्मचारी शनि और सत
फतेहपुर। जिला अस्पताल में लंबी कतारों से राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई आभा एप की व्यवस्था अभी तक कारगर साबित नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन की यह योजना मरीजों और तीमारदारों के बीच लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। अधिकांश लोग घंटों लाइन में खड़े रहना पसंद कर रहे हैं लेकिन मोबाइल से एप डाउनलोड कर खुद टोकन लेने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों से राहत देने के लिए आभा एप की सुविधा शुरू की थी। इसके माध्यम से मरीज मोबाइल से ऑनलाइन टोकन लेकर सीधे पर्चा काउंटर से पर्चा बनवा सकते हैं और ओपीडी में जाकर उपचार करा सकते हैं। इसके बावजूद अधिकतर लोग इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल गेट पर पर्चा काउंटर के पास शनि और सत्यम नाम के दो कर्मचारी तैनात हैं। इनका काम मरीजों और तीमारदारों को एप के बारे में जानकारी देना और टोकन लेने में मदद करना है। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं होता या वे एप डाउनलोड करने और खुद ऑपरेट करने में रुचि नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कुल 333 ऑनलाइन टोकन जारी किए गए लेकिन इनमें से कोई भी मरीज या तीमारदार खुद ऐप चलाकर टोकन नहीं ले सका। कर्मचारियों का कहना है कि यदि लोग खुद मोबाइल पर एप चलाना सीख लें तो लंबी कतारों की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। एप के जरिये टोकन लेने में केवल दो मिनट का समय लगता है।

ऐसे करें आभा एप का इस्तेमाल
एंड्रॉयड मोबाइल में प्ले स्टोर से ड्रीपकेस एप डाउनलोड करें। लॉगिन कर नाम, उम्र, जन्म तिथि और पिनकोड भरें। इसके बाद क्रिएट आभा में जानकारी सबमिट करें। कुछ ही मिनट में टोकन मिल जाएगा जिसे पर्चा काउंटर पर बताकर पर्चा लेकर सीधे ओपीडी में उपचार कराया जा सकता है।


ये हैं आभा एप के फायदे
- घर बैठे या अस्पताल पहुंचते ही ऑनलाइन टोकन लिया जा सकता है।
- लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती।
- टोकन नंबर से सीधे काउंटर से पर्चा लेकर ओपीडी में उपचार कराया जा सकता है।
- मरीज का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। इससे आगे इलाज में सुविधा होती है।
- कुछ ही मिनट में टोकन मिल जाता है समय की बचत होती है।

मरीजों और तीमारदारों को लंबी कतारों से बचाने के लिए आभा एप काउंटर का संचालन किया जा रहा है। कर्मचारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग आभा एप का इस्तेमाल करने से लोग कतरा रहे हैं। हालांकि सभी को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल।

फोटो-11-महिला अस्पताल पर्चा काउंटर के बाहर आभा ऐप काउंटर पर ऑनलाइन टोकन देते कर्मचारी शनि और सत

फोटो-11-महिला अस्पताल पर्चा काउंटर के बाहर आभा ऐप काउंटर पर ऑनलाइन टोकन देते कर्मचारी शनि और सत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed