{"_id":"593edeb61126f49c418b4a86","slug":"aavaas-na-milane-par-yuvak-ne-kee-peedee-se-badasalookee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास न मिलने पर युवक ने की पीडी से बदसलूकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास न मिलने पर युवक ने की पीडी से बदसलूकी
फतेहपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीडी अशोक कुमार निगम से मारपीट करने का आरोपी हिरासत में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर सोमवार दोपहर एक युवक ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुुमार निगम को उनके ही चैंबर के बाहर थप्पड़ जड़ दिया। अचानक इस हमले से निदेशक घबरा गए। हालांकि तुरंत आसपास मौजूद कर्मचारियों ने युवक को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह वाकया दोपहर पौने दो बजे का है। खखरेरू थाना क्षेत्र के जयरामनगर गुरगौला निवासी गरीब किसान मजदूर कल्याण समिति के संस्थापक विनोद कुमार, भदौंहा निवासी छविनाथ और सुल्तानपुर घोष निवासी राम सिंह व कुछ महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पहुुंचे। वहां डीएम से मुलाकात की। डीएम ने प्रार्थना पत्र पर सीडीओ को अग्रसारित कर दिया। इसके बाद यह लोग सीडीओ दफ्तर पहुंचे। सभी लोग प्रार्थना पत्र लेकर डीआरडीए के परियोजना निदेशक के पास पहुंचे।
बाकी लोग बाहर खड़े रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विनोद कुमार चैंबर में पहुंचे। वहां आवास योजना के बारे में पीडी से बात की। इसके बाद पीडी से यह कहा कि बाहर लोग खड़े है, चलकर उन्हें भी समझा दीजिए। जैसे ही पीडी चैंबर से बाहर अपने दरवाजे पर आए। आरोप है कि विनोद ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह देखकर चैंबर में बैठे उप निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, बीडीओ हंसवा डीके सचान, डीआरडीए के संख्या सहायक अनिल श्रीवास्तव भी बाहर निकल आए।
विज्ञापन
जब तक डीआरडीए और विकास भवन के कर्मचारी जुटते दो आरोपी भाग खड़े निकले, जबकि विनोद कुमार को पकड़ लिया गया। पिटाई कर उसे कलक्ट्रेेट चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। कर्मचारियों ने अफसर पर हमले के विरोध में हो हल्ला कारते हुए काम का बहिष्कार कर दिया। ऐलान किया जब तक कड़ी कार्रवाई के साथ शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, काम बंद रहेगा। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के मुताबिक युवक पर आरोप है कि उसने चैंबर में थप्पड़ मारा और सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।