फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   aag,jhulsa,masoom

घर में लगी आग गृहस्थी जली, बच्चा झुलसा

Sun, 24 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
aag,jhulsa,masoom
बहुआ। ललौली थाने के नोनिहन पुरवा में तारों में शार्ट सर्किट से शनिवार को एक घर में आग लग गई। गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से मासूम झुलस गया। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण रमेश चौहान ने बताया कि आग लगने में गेहूं, चावल ,चना, कपड़े, बिस्तर, चारपाई और पांच हजार नगदी जलकर राख हो
गई। घर में खेल रहा आठ माह का दुर्गेश झुलस गया। बच्चे की मां नीलम ने किसी तरह कमरे से बाहर निकाला। पेट और पैर आग से झुलसे हैं। ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप,हैंडपंप से पानी डालकर किसी तरह आग में काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

फालोअप:
युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप
बहुआ। नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में बांदा से आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक ढाबा के पीछे शुक्रवार को युवक का अंगौछे के फंदे से शव लटका मिला था। बांदा जिला चिल्ला कस्बा निवासी रामदेईया ने शव की पहचान अपने बेटे लालाराम निषाद (30) के रूप में की। परिजनों के मुताबिक तीन माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती के परिजनों ने लालाराम के साथ मारपीट की थी। उन लोगों ने ही लालाराम की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed