फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A youth was attacked on suspicion of being an informer

Fatehpur News: मुखबिरी करने के शक मे युवक पर जानलेवा हमला

Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked on suspicion of being an informer
जाफरगंज। थानाक्षेत्र के गांव कटिलिहा निवासी युवक पर मुखबिरी के शक में रविवार शाम को गांव के ही एक युवक ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घायल को उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा निवासी लल्लू निषाद (37) ने बताया कि गांव के ही जगमोहन निषाद (55) के पुत्र ने शनिवार को फंदा लगा लिया था। उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची थी। आरोपी को शंका थी कि उसने ही पुलिस को सूचना दी है। इसकी जगमोहन ने खुन्नस मान लिया था। वह रविवार शाम एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकला। वह रास्ते में खड़ा होकर दोस्तों का इंतजार करने लगा। इसी बीच जगमोहन निषाद ने ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। दोस्तों को बाइक से आता देखकर भाग निकला। इससे उसकी जान बच सकी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इलाज के लिए बिंदकी भेजा गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed