{"_id":"67dc6affcb3f778b0a01c951","slug":"a-young-man-was-strangled-to-death-a-report-was-filed-against-two-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-131034-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की गला दबाकर हत्या, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की गला दबाकर हत्या, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हुसैनगंज। मेले से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से कुछ फासले पर गेहूं के खेत पर मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने बताया कि मेले से लौटते वक्त बाइक सवार दो युवक पीछा कर रहे थे। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। परिजनों को समझाने के बाद गुरुवार सुबह नौ बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के मजरे मुराइन का पुरवा निवासी छोटेलाल का पुत्र सुभाष मौर्य (28) वाराणसी में प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह होली के त्योहार पर गांव आया था। युवक की पत्नी अनुराधा मवई चौराहा पर कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाती है। बुधवार सुबह युवक कॉस्मेटिक का सामान लेकर बाइक से सेनपुर आश्रम के मेले में दुकान लगाने गया था। शाम को युवक सामान लादकर गांव लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। कुछ देर बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परिजन युवक की तलाश में निकले। गांव से करीब 100 मीटर दूर दंबा तालाब के पास युवक की बाइक खड़ी मिली। बाइक से 50 मीटर दूर संतोष द्विवेदी के गेहूं के खेत में हेलमेट और बैग मिला। काफी खोजबीन के बाद बाइक से करीब 200 मीटर दूर सीर इब्राहीमपुर जाने वाले रोड किनारे हीरालाल विश्वकर्मा के गेहूं के खेत में युवक का शव मिला। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। चेहरा में गमछा बंधा था। आशंका है कि बैग मिलने वाले स्थान पर संतोष द्विवेदी के खेत में आरोपियों ने युवक की हत्या की होगी। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपी रोड की तरफ शव ले गए होंगे। रोड से किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी शव खेत में छोड़कर भागे होंगे। रात करीब 10 बजे परिजन शव खोज पाए और पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या की वजह की दिशा पर जांच की जा रही है।