फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man was beaten to death for using abusive language.

Fatehpur News: अपशब्द बोलने पर युवक को पीटकर किया अधमरा, मौत

Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death for using abusive language.
फाइल फोटो-40-कुलदीप पासवान। स्रोत परिजन
असोथर। थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में अपशब्द बोलने को लेकर हुए विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से शनिवार रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में दिवगंत के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं देर शाम पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भैरवा गांव निवासी कुलदीप पासवान (30) मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक उसका पांच मार्च को मोबाइल गुम हो गया था। वह नशे की हालत में मंदिर के पास खड़ा होकर मोबाइल गुम होने को लेकर अपशब्द बोल रहा था। इसी दौरान गांव से फाग की टोली गाते-बजाते मंदिर के पास पहुंची। टोली में शामिल कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया और प्रधान ने भी उसे डांटा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि विवाद बढ़ने पर अमन तिवारी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और कुलदीप को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से घायल कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शनिवार शाम उसे कानपुर रेफर कर दिया लेकिन परिजन जब उसे इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बाहर रहने वाला कुलदीप का भाई धनकेश रविवार दोपहर गांव पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, उसके पुत्र अमन तिवारी तथा परिवार के ब्रह्मभेष तिवारी, विपिन तिवारी, आशीष तिवारी और शिव तिवारी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देर शाम प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र तिवारी और विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया।


परिवार का सहारा था कुलदीप

बहन अंजू देवी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी कर बुजुर्ग पिता रामधनी और मां का भरण-पोषण करता था। कई साल पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी और वह माता-पिता के साथ ही रहता था। बड़ा भाई धनकेश बाहर रहकर काम करता है। कुलदीप की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

फाइल फोटो-40-कुलदीप पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-40-कुलदीप पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-40-कुलदीप पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-40-कुलदीप पासवान। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed