{"_id":"6a9c5c79a09f8e5e81058e75","slug":"a-young-man-running-on-the-highway-was-crushed-to-death-by-a-truck-a-young-woman-was-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161798-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, युवती घायल
विज्ञापन
फोटो-35- फाइल फोटो संजय कुमार। स्रोत परिजन
खागा। सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे दौड़ लगा रहे युवक-युवती को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के पास रहने वाले पुत्तन सिंह की पुत्री प्रांजुल सिंह, दयालपुर गांव निवासी सियाराम पासवान का पुत्र संजय कुमार (20) और दो अन्य युवक शनिवार भोर करीब चार बजे प्रतिदिन की तरह पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए थे।
हाईवे किनारे दौड़ते हुए सभी इस्कुरी गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक ने संजय और प्रांजुल को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर संजय की मौत हो गई। घायल प्रांजुल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि संजय सुल्तानपुर घोष स्थित डिग्री कॉलेज से बीएड कर रहा था और सेना में भर्ती के लिए दौड़ करता था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।