फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man dragged his lawyer's wife from a tempo and beat her; the video went viral.

Fatehpur News: टेंपो से वकील पत्नी को घसीटकर युवक ने पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man dragged his lawyer's wife from a tempo and beat her; the video went viral.
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गांव के पास टेंपो में चढ़कर वकील पत्नी को पति ने बाहर घसीट लिया। अपशब्द बोलते हुए पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के शमदाबाद निवासी इमाम बख्श की पुत्री फात्मा बेगम का निकाह थरियांव थाने के मंडासराय निवासी अंसार अहमद के साथ हुआ था। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन

वकालत की पढ़ाई के बाद फात्मा दो साल से कचहरी में प्रैक्टिस कर रही हैं। शहर से फात्मा रविवार को टेंपो से घर जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार अंसार ने टेंपो रोकवाया। टेंपो पर चढ़कर पत्नी को अपशब्द कहते हुए नीचे घसीटने लगा। मना करने पर लोगों को भी उल्टा-सीधा बोला। टेंपो से घसीटकर महिला को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती के बीच मनमुटाव है। महिला ने तलाक का वाद कोर्ट में दाखिल कर रखा है। इसी विवाद में पति ने घटना की है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed