{"_id":"67d72116dbd3bd848b063be5","slug":"a-young-man-died-after-getting-stuck-to-a-high-tension-line-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-130789-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन से चिपककर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन से चिपककर युवक की मौत
Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज। हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के पिलही गांव निवासी शीतला प्रसाद के नलकूप की बिजली का बिल न जमा होने के कारण बिजली विभाग ने लाइन काट दी थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे नलकूप मालिक ने गांव के दुर्गेश यादव उर्फ अन्नू (25) को बिजली जोड़ने के लिए 11 हजार लाइन के पोल पर चढ़ा दिया। अचानक बिजली आ जाने से दुर्गेश चिपक गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक खेती किसानी करता था। लोगों के कहने पर कुछ पैसे लेकर युवक कभी-कभी लोगों की बिजली का तार जोड़ देता था। युवक दो भाइयों में बड़ा था। युवक की पत्नी सरला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।