फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man coming from Delhi was drugged and robbed by miscreants in a bus.

Fatehpur News: दिल्ली से आ रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर जहरखुरानों ने लूटा

Thu, 07 May 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man coming from Delhi was drugged and robbed by miscreants in a bus.
फतेहपुर। दिल्ली से फतेहपुर आ रहे युवक को बस में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोपी उसका बैग, मोबाइल और दस्तावेज लेकर भाग निकले। बाद में मोबाइल के यूपीआई और डेबिट कार्ड से दो खातों से 98,500 रुपये भी निकाल लिए गए। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के जमरावां गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम 7:30 बजे वह आनंदविहार से कौशाम्बी की बस से फतेहपुर आ रहे थे। शहर में उतरने के बाद गांव जाते समय बस में बगल की सीट पर बैठे जहरखुरान ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गए। होश आने पर उनका बैग गायब मिला।
विज्ञापन

बैग में आधार कार्ड, दो डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मोबाइल, शैक्षिक मार्कशीट और पर्स में 15 हजार रुपये नकद थे। इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई के बीच आरोपियों ने यूपीआई और डेबिट कार्डों से दो बैंक खातों से 98,500 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed