{"_id":"600480a78ebc3e2e5954a7c5","slug":"a-woman-was-strangled-to-death-body-thrown-in-pandu-river-fatehpur-news-knp606573239","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर युवती की हत्या के बाद पांडु नदी में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर युवती की हत्या के बाद पांडु नदी में फेंका शव
विज्ञापन
छिवली पांडु नदी पुल पर शव को देखने को लगी भीड़
- फोटो : FATEHPUR
औंग। कानपुर सीमा के छिवली गांव से गुजरी पांडु नदी में रविवार को एक युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। तो उसके गले में निशान देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
कानपुर हाईवे पर जिले की सीमा में छिवली गांव है। यह गांव पांडु नदी किनारे बसा हुआ है। ग्रामीणों ने रविवार सुबह एक युवती का शव नदी में उतराता देखकर 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह शव हाईवे चौड़ीकरण को बनाए जा रहे नदी पुल में फंसा था। युवती का शव मिलने की सूचना फैलते ही पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने करीब 25 साल की युवती का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवती लोअर, गरम टी शर्ट और महरून रंग का गला बंद स्वेटर पहने थी। महिला पुलिस ने शरीर पर चोट के निशानों का परीक्षण किया। गला कसने का निशान देखकर युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद शव को नदी में फेंकने की स्थिति साफ हुई। हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने अंदाजा लगाया कि शव मिलने से मौत करीब 12 घंटे पहले की होगी। पुलिस ने कानपुर के महाराजपुर और नरवल थाने में संपर्क किया है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया नदी में शव कहीं से बहकर आया है।
डीसीआरबी सेल और कानपुर पुलिस से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों में भी संपर्क किया गया है। कोई पहचान को नहीं आ सका है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
3 दिन में मिला तीसरा शव
पिछले 3 तीन दिन से लगातार शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव नहर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। इसके बाद शनिवार को असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव किनारे से नहर में शव मिला था। तीसरा शव युवती का रविवार को मिला है।