फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A woman was beaten and thrown out of her house for dowry.

Fatehpur News: दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला

Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten and thrown out of her house for dowry.
जाफरगंज। दहेज में कार और दो लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सोमवार को पति समेत सात ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के निवाबर मजरे दरौटा लालपुर गांव निवासी तिलकधारी की पुत्री सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह मार्च 2025 को खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी मुन्नालाल के पुत्र अजय कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि पति अजय कुमार, ससुर मुन्नालाल, सास माया देवी, जेठ मुकेश कुमार, जेठानी रूपा देवी, देवर राहुल और ननद नीशू देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed