फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A vehicle collided with an oxygen tanker on the Kanpur-Prayagraj highway, causing an hour-long traffic jam.

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आक्सीजन टैंकर से टकराया वाहन, एक घंटे लगा जाम

Mon, 02 Mar 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A vehicle collided with an oxygen tanker on the Kanpur-Prayagraj highway, causing an hour-long traffic jam.
फोटो-29-कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टकराए वाहन। संवाद
अल्लीपुर (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर तीन भारी वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक वाहन दूसरे लेन प्रयागराज-कानपुर में अनियंत्रित होकर पहुंचा और आक्सीजन के टैंकर से टकरा गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में दोनों वाहनों के तीन चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

हाईवे पर मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा ओवरब्रिज पर बैटरी लोड मिनी ट्रक में पीछे से टाइल्स लदे ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर प्रयागराज-कानपुर लेन में चला गया। लेन पर कानपुर की ओर जा रहे ऑक्सीजन टैंकर से टकरा गई। गनीमत रही ऑक्सीजन कंटेनर में मामूली टक्कर लगी।
विज्ञापन

हादसे में मिनी ट्रक चालक सुदर्शन प्रसाद निवासी गोरखपुर और ट्राला चालक बिहार प्रांत के किशोर कुमार व चालक महून निवासी खानपुर थाना किशनगढ़ जिला अलवर प्रांत राजस्थान फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मौके से ऑक्सीजन का टैंकर लेकर चला गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज लेन पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायलों चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र सौरा यशकरन सिंह ने बताया घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो-29-कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टकराए वाहन। संवाद

फोटो-29-कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टकराए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed