फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   a Student death in accident

हादसे में छात्र की मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
a Student death in accident
छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थवईश्वर मंदिर से मेला देखकर लौट रहे दो बच्चों को मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा। उसे भीड़ ने पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी नंदू भुर्जी परिवार के साथ बंधवा चौराहे पर रहते हैं। चौराहे पर नंदू का होटल है। उनका बेटा लवकुश (15) कक्षा सात का छात्र था। वह शिवरात्रि के अवसर पड़ोसी रामस्वरूप पाल के बेटे अंकित (13) के साथ थवईश्वर मंदिर मेला देखने गया था। दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। बिंदकी की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर के मोड़ पर साइकिल मेें टक्कर मार दी। लवकुश रोड पर गिरा और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। अंकित छिटक कर दूर गिरने से घायल हो गया। घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन


घटना से मां लालता देवी और दादी कल्ली रो-रो कर बदहवास हो गईं। परिजनों ने बताया कि महाखेड़ा विद्यालय में लवकुश कक्षा सात का छात्र था। वह भाई प्रकाश, विकास से छोटा था। उससे छोटे प्रांशू, बहन दुर्गा हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों की आवाजाही बंद कराई। एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed