{"_id":"68166a4fc79604e03100a06a","slug":"a-report-of-accident-due-to-negligence-will-be-filed-against-the-contractor-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133305-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ठेकेदार पर दर्ज होगी लापरवाही से हादसे की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ठेकेदार पर दर्ज होगी लापरवाही से हादसे की रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्थित ग्राम सेवा संस्थान गेट के पास की पुराना निर्माण ढहाते समय शुक्रवार शाम हुए हादसे में ठेकेदार के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। परिजनों ने ठेकेदार की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
शहर के आईटीई रोड स्थित पूर्व मंत्री के बंगले के सामने खादी इंडिया ग्राम सेवा संस्थान की पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के सामने गेट की गैलरी की छत तोड़ते समय शुक्रवार को ढह गई थी। हादसे में शहर के गढ़ीवा मोहल्ले निवासी सुरेश लोधी की पत्नी शशि (42) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में श्रमिक राधानगर थाने के चांदपुर निवासी चुन्ना, मलवां करसवां निवासी रामसेवक, गढ़ीवा की अमर की पत्नी अनीता, थरियांव के मलांव निवासी संजय घायल हो गए थे।
पोस्टमार्टम हाउस में महिला के भाई श्रवण ने बताया कि हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है। ठेकेदार की सही तरीके से देखरेख नहीं किए जाने से दुर्घटना घटी है। ठेकेदार से मुआवजे की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पीड़ित परिवार और घायलों से मिलने सपा सांसद नरेश उत्तम, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या व जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल मिलने पहुंचे। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत हो रही है। समझौता न होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।