{"_id":"6935c79f2f1c7bfeb90f9558","slug":"a-park-will-be-built-amidst-nature-facilities-for-yoga-and-walking-will-be-available-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145156-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रकृति के बीच बनेगा पार्क, योग और सैर की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रकृति के बीच बनेगा पार्क, योग और सैर की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ-ललौली रोड स्थित मंडी समिति के निकट करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पर्यावरणीय पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क बनने के बाद लोगों को प्रकृति के बीच योग और सैर का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से उद्यान विभाग को पार्क निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि यह पार्क एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार कराया जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। पार्क तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ हवा और शांति से भरा प्राकृतिक माहौल मिलेगा। इससे सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा।
सहायक उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पार्क में घूमने-फिरने के लिए पाथवे, योग स्थल, बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था और औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
पार्क में सुरक्षा के लिए गार्ड रूम भी बनाया जाएगा। पूरे परिसर को लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके विकसित होने पर लोगों को न केवल हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण मिलेगा बल्कि बच्चों को प्राकृतिक माहौल से जुड़ने का मौका भी प्राप्त होगा। यह पार्क क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाते हुए लोगों के लिए एक बेहतरीन नया मनोरंजन स्थल बनेगा।