फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A network of eight matrimonial websites is being managed by 200 people.

Fatehpur News: आठ वैवाहिक वेबसाइटों का 200 लोग संभाल रहे नेटवर्क

Sun, 05 Apr 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A network of eight matrimonial websites is being managed by 200 people.
फतेहपुर। वैवाहिक वेबसाइटों के जरिये धोखाधड़ी के मामले में बड़ा नेटवर्क सामने आया है। जांच में पता चला है कि आठ अलग-अलग वेबसाइटों का संचालन करीब 200 लोग कर रहे हैं। अलग-अलग नामों से वेबसाइट चलाने का मकसद यह है कि एक बंद होने पर दूसरी सक्रिय रहे जिससे ठगी का सिलसिला जारी रह सके।
विज्ञापन

पुलिस जांच में आगरा जिले के कारगिल चौराहा सिकंदरा रोड बोदला पदम कुंज मकान नंबर 46 निवासी अमित कुमार को पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड पाया गया है। यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है और विभिन्न शहरों से संचालित होकर लाखों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता लगा है कि मास्टरमाइंड के अधीन करीब 400 से 500 लोग काम कर रहे हैं। साइबर ठगी के लिए अलग-अलग नामों से वेबसाइट बनाई गईं जो उद्यम पोर्टल, बैंक खातों और लेबर कार्यालय में पंजीकृत हैं ताकि संदेह कम हो और संचालन लगातार चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यूनिक रिश्ते, शुभ मंगल जोड़ी, शादी पार्टनर, ड्रीम पार्टनर, परफेक्ट रिश्ते, शुभ मैट्रोमोनियल, विवाह गाइड और वर-वधू डॉट कॉम नाम की वेबसाइट सामने आई हैं। इनमें करीब 200 लोग काम कर रहे हैं।

पुलिस का मानना है कि अमित कुमार के पकड़े जाने के बाद अन्य वेबसाइटों और नेटवर्क से जुड़े और लोगों का भी खुलासा होगा। इससे 400 से 500 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed