फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A motorcycle caught fire after colliding with a DCM truck; the young man died from his injuries.

Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर बाद बाइक में लगी आग, चोट लगने से युवक की मौत

Fri, 16 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A motorcycle caught fire after colliding with a DCM truck; the young man died from his injuries.
फोटो-46-आग लगने से रोड पर जलती बाइक। संवाद - फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।
चौडगरा। चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम डीसीएम की टक्कर के बाद गिरी बाइक में आग लग गई। इससे बाइक सवार घायल होने से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड निवासी सुरेंद्र सिंह घर जा रहे थे। बाइक में बिंदकी की ओर जा रही डीसीएम ने पीछे से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर मोड़ के पास टक्कर मार दी। बाइक समेत सवार करीब पांच मीटर तक घिसटते हुए चला गया।
विज्ञापन


कहीं से पेट्रोल लीकेज होने से बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार सुरेंद्र को घसीटकर दूर किया। हादसे में घायल और झुलसे बाइक सवार चौडगरा चौकी पुलिस ने गोपालगंज पीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि युवक की रीढ़ की हड्डी समेत अन्य अंगों में चोट आने से उसकी मौत हुई। वह आग से झुलस भी गया था। डीसीएम चालक की पता लगाया जा रहा है।





बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायं खालिस सीएचसी के सामने बृहस्पतिवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों को सीएचसी में प्राथमिकी इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरायं खालिस गांव निवासी रामकेश प्रजापति तिराहे से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। थरियांव की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार बैरहाना निवासी कमलेश पासवान पहुंचा। यहां दोनों बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed