{"_id":"69581a08135679d8190566d7","slug":"a-monkey-chased-an-innocent-child-and-he-fell-from-the-roof-receiving-three-stitches-on-his-head-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146741-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक))बंदर के दौड़ाने पर मासूम छत से गिरा, सिर में लगे तीन टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक))बंदर के दौड़ाने पर मासूम छत से गिरा, सिर में लगे तीन टांके
विज्ञापन
बंदर के दौड़ने से छत से गिरकर घायल बच्चे का इलाज करते फार्मासिस्ट। संवाद
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर मोहल्ले में शुक्रवार शाम छत पर खेल रहे एक मासूम को बंदर ने दौड़ा लिया। जान बचाने के प्रयास में बच्चा भागते समय छत से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही तीन टांके भी लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक से सभी परेशान हैं। इसके बाद भी स्थानीय अफसर बेखबर हैं।
मोहल्ला निवासी सद्दाम ने बताया कि उसका तीन वर्षीय पुत्र उजैन शाम के समय छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया। इसी दौरान एक बंदर ने बच्चे को देखकर उसे दौड़ा लिया। घबराकर बच्चा सीढ़ियों की ओर से भागा लेकिन पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़ा।
परिजन तत्काल घायल बच्चे को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। सिर में चोट लगने के कारण बच्चे का काफी खून बह गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों की संख्या अधिक है। इससे आए दिन ऐसी घटनाओं का डर बना रहता है।