{"_id":"6705861a63bed8f8dc087c29","slug":"a-madman-attacked-a-young-man-with-a-brick-he-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122583-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिरफिरे ने ईंट से युवक पर हमला किया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिरफिरे ने ईंट से युवक पर हमला किया, मौत
विज्ञापन
बिंदकी। सिरफिरे के ईंट के हमले से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के पिपौरी गांव के केवटरा निवासी भैयालाल का पुत्र ननकू निषाद (28) बेंगलुरू में प्राइवेट नौकरी करता था। वह त्योहार मनाने तीन दिन पहले गांव आया था। वह सोमवार को बड़े भाई नारायण व दोस्त गोविंद के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए मिस्सी गांव डीजे बुक कराने गया था। लौटते समय सिमकार्ड लेने के लिए बंझोलवा गांव स्थित एक दुकान में रुका। भाई नारायण ने बताया कि बंझोलवा गांव का अरविंद उर्फ अर्जुन पुत्र प्यारे अचानक दुकान पर पहुंचा। ईंट उठाकर ननकू के सिर में अचानक हमला किया। हमले के बाद वह भाग निकला। खून से लथपथ ननकू को सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ननकू की पत्नी संगीता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद नहीं है। आरोपी सनकी और नशेड़ी प्रवृत्ति का है। अचानक हमला कर भाग निकला है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।