{"_id":"5fc7c8c28ebc3e9b7c13cc6a","slug":"a-lawyer-family-was-assaulted-and-fired-in-a-construction-dispute-fatehpur-news-knp597614031","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के विवाद में वकील परिवार में मारपीट, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के विवाद में वकील परिवार में मारपीट, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
मकान निर्माण के विवाद में एक परिवार के लोग बुधवार को आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस फायरिंग का आरोप को गलत बता रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी अनुपम सिंह वकील हैं। उनका भाइयों गजनेंद्र और भूनेंद्र से मकान बटवारे का विवाद है। अनुपम सिंह का आरोप है कि विवादित जगह पर उनके भाई निर्माण करा रहे हैं। उसके हिस्से में आने वाली दीवार को भी ढहा दिया है।
विरोध करने पर भाइयों ने हमला किया। उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली लगने से बाल-बाल बचा। उधर, गजनेंद्र का आरोप है कि अनुपम पहले अपने हिस्से में मकान बना चुके हैं, अब उनके हिस्से में निर्माण को रोकने के लिए विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
फायरिंग उनकी ओर से नहीं की गई है। एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मकान विवाद में पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। फायरिंग प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।